• Wed. Nov 11th, 2026

मथुरा में प्रख्यात कथक नृत्यांगना डा यास्मीन की शानदार प्रस्तुति ने किया भाव-विभोर

Byvijay.singhal1233

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव समारोह में प्रख्यात कथक नृत्यांगना डा यास्मीन सिंह की प्रस्तुति ने पाच्चजन्य प्रेक्षागृह में मौजूद जनसमुदाय को हर्षित कर दिया। गीता पर आधारित नृत्य नाट्य प्रस्तुति को लोग एकचित होकर देखते रहे। पाच्चजन्य प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह और उनकी धर्म पत्नी डा संगीता सिंह तथा जल निगम के विशेष सचिव डा राजेश प्रजापति, उनकी धर्म पत्नी डा श्रेया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सबसे पहले डा श्रेया ने अपनी टीम के साथ भजन और गीत प्रस्तुत किए जिसकी अभी दर्शकों ने भूरि भूरि सराहना की। तदोपरांत डा यास्मीन सिंह ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। प्रख्यात कथक नृत्यागंना डा यास्मीन सिंह ने अपने ग्रुप कलाकारों के कृष्ण भक्ति पर आधारित कथक नृत्य ’द डिवाईन कृष्णा’ की शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया। यह प्रस्तुति भगवान श्री कृष्ण द्वारा उद्बोधित गीता के उपदेश पर आधारित रही। द्रोपदी चीर हरण की प्रस्तुति पर तो सभी लोग उनकी कलाकारी के कायल हो उठे। सभी कलाकारों को सम्मानित करते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि पाच्चजन्य प्रेक्षागृह का उद्वघाटन बीते दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस पर पहली प्रस्तुति सांसद और सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नृत्य नाटिका के रूप में दी। अब दूसरे दिन इसी मंच पर नृत्य प्रस्तुति ही प्रख्यात कथक नृत्यांगना डा यासमीन सिंह ने दी है। डा यास्मीन की यह प्रस्तुति ’द डिवाईन कृष्णा’ पर है। इस मौके पर डा यास्मीन सिंह ने कहा कि कथक के जनक भगवान श्रीकृष्ण ही हैं। उन्होंने कलिया नाग के मर्दन में इस कला को प्रस्तुत किया था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, तकनीकी विशेषज्ञ आर के जायसवाल, विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, आरपी यादव अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.