हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव मानागढ़ी में 8 सितंबर से लगने वाले तीन दिवसीय बलदेव छठ मेला आयोजित किया जा रहा है । मेले की तैयारियों को लेकर ग्रामीण लगातार मेहनत में लगे हुए हैं। मेले की यह परंपरा कोई नई परम्परा नही है।। इस मेले की सैकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा चली आ रही है। हाल ही में मेले की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्र के सभ्रांत एवं वरिष्ठ लोगो ने मा. मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स एवं महिला पुलिस,, फायर ब्रिगेड, की उचित मांग की है। जिससे कि महिलाएं निडर होकर मीना बाजार की खरीददारी कर सकें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की ड्यूटी लगाई जानी बहुत जरूरी है ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा की जाने वाली हरकतों को रोका जा सके। बताया जा रहा है कि मेले से मुख्य रास्ते से होकर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन गुजर रही है जिसके तार जर्जर होने के कारण रास्ते पर चल रहे राहगीरों को खतरे की घंटी में घटना होना संभावित है, मुख्य अभियंता से निर्बाधित बिजली आपूर्ति की मांग की है। मेले की तैयारियों में लग रहे सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चौधरी उर्फ अन्ना हजारे, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट कृष्ण गोपाल वैष्णव, राष्ट्रीय राष्ट्रीय लोक दल के युवा नेता ज्ञानेंद्र सिंह,छीतरिया डीलर, राजपाल सिंह, जितेंद्र, सचिन, विनोद कोच, नोबिल, श्याम शर्मा, कुलदीप, विपिन, अमित,कुशल, कुलदीप, किशोरीलाल शर्मा, भजनलाल, उदयवीर सिंह आदि क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा जिसकी प्रतिलिपि मथुरा जिले के वरिष्ठ नेतागण एवं जिला अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी गई हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष नौहवार एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट कृष्ण गोपाल वैष्णव(सीगोनी) का कहना है कि पिछले वर्ष 2023 के मेले में प्रशासनिक अधिकारियों की लापारवाही के कारण पुलिस व्यवस्था के साथ साथ अन्य कई व्यवस्थाएं फैल हुईं थीं। लेकिन इस वर्ष 8 सितंबर 2024 से 10 सितंबर तक तीन दिवसीय मेले में मेला स्थल का निरीक्षण परीक्षण कर मेले की तैयारी में प्रशासनिक अधिकारी गण पूर्व से ही जुड़े और इस तीन दिवसीय मेले को संपन्न करने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग मिले। ऐसी उम्मीद के साथ समस्त ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिला अधिकारी मथुरा को पत्र लिखकर कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
