• Sun. Nov 29th, 2026

अधिकारियों की लापरवाही से छूट गई परीक्षा

Byvijay.singhal1233

Aug 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उप्र पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए दर्जनों युवकों के अरमानों पर बारिश का कहर और निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की लापरवाही भारी पड़ गई। अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंच सके। नगर निगम से लेकर पुलिस, प्रशासन तक ने इन परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था के विषय में सोचा तक नहीं। इन अभ्यर्थियों की आंखों से आंसू छलक उठे। महीनों कर रहे परीक्षा की तैयारी धरी रह गई। बीएसए कॉलेज में परीक्षा सुबह 10 बजे थी। मथुरा पहुंचे तो स्टेट बैंक चौराहा के पास फंस गए। यहां अंडरपास पर जलभराव था। आवागमन बंद हो गया। ऑटो, ई-रिक्शा डूब जा रहे थे। पुलिस-प्रशासन या नगर निगम ने भी यह नहीं सोचा कि कोई बड़ा वाहन भेजकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दें। बारिश में हुए जलभराव ने इस भर्ती में सिपाही बनने के अरमानों को डूबो दिया। पिछली परीक्षा रद्द हो गई थी। अब तो उम्मीद भी नहीं है कि ना जाने अब सरकार अपने इस कार्यकाल में भर्ती निकाले। मथुरा के विषय में सुना था काफी अच्छा है। मगर, धरातल पर सच्चाई कुछ और है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.