हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। नगर की राधेश्याम कॉलोनी में बारिश से जगह-जगह सड़क धंस गई। घरों के सामने गहरे गड्ढे हाने से लोगों का जहां आवागमन बंद हो गया वहीं वह मकानों को क्षति पहुंचने को लेकर चिंतित है। लोगों को भय सता रहा है कि उनके घरों के आगे गहरे पांच फीट के गड्ढे होने से घरों में दरारें आ सकती है। लोगों ने इस संबंध में नगर निगम कार्यालय में भी शिकायत की है। बृहस्पतिवार की रात को तेज बारिश के दौरान राधेश्याम कॉलोनी में एक ही सड़क तीन स्थानों पर धंस गई। इससे सड़क में पांच फीट गहरे गडढे हो गए। सुबह इस गड्ढे में एक स्कूल वैन फंस गई। मोटरसाइकिल भी गड्ढे में चली गई। वहीं लोगों के घरों के आगे गहरे गड्ढे होने पर वह अपने दरवाजे से निकल भी नहीं पा रह हैं। स्थानीय निवासी शुनील पंडित ने बताया कि राधेश्याम कॉलोनी में रात को हुई बारिश से घरों के गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे घरों में दरार आने का डर सता रहा है। यदि समय रहते यह गड्ढे नहीं भरे गए तो पूरी सड़क ही धंस सकती है। इससे मकानों को भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय महिला रुक्मिन ने बताया कि सात दिन पहले हुई बारिश में भी सड़क घर से कुछ दूर पर धंस गई थी। सड़क में करीब सात फीट गहरा गडढा हो गया था, लेकिन नगर निगम ने अभी तक सुध नहीं ली है। यदि अभी गड्ढे नहीं भरे गए तो लोगों के मकानों को नुकसान पहुंच सकता है। इस संबंध में सुबह नगर निगम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि सड़क बनाते समय गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। यहां रोलर नहीं चला। इससे सड़क में कमी रही गई और बारिश आने पर धंस गई। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि राधेश्याम कॉलोनी में सड़क जहां धंसी हैं। उसकी जांच कराई जाएंगी। साथ ही उसकी मरम्मत का कार्य बारिश के बाद किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
