हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशीला पाउडर बेचने वाले एक शातिर अभियुक्त को नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में दिनांक 22.08.2024 को पुलिस टीम कोतवाली द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध नशीला पाउडर बेचने वाले एक अभियुक्त अंशु चौधरी उर्फ मुकेश पुत्र दिनेश चौधरी निवासी परिक्रमा मार्ग पीलीकोठी खादर मौहल्ला थाना वृन्दावन जनपद मथुरा को अवैध नशीला पाउडर एल्प्राजोलम (कुल वजन 260 ग्राम) सहित शनिदेव मन्दिर से पन्नापोखर की तरफ थाना कोतवाली, मथुरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0 575/2024 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
