हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ विजय सिघल
मथुरा। थाना जैत पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, श्रीमान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जैत के नेतृत्व में थाना जैत पुलिस द्वारा दिनांक 23.08.2024 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त भगवती प्रसाद चतुर्वेदी उर्फ बाँबी पुत्र मदनलाल निवासी निवासी राल थाना जैत जनपद मथुरा को नगला डोकरी मोड राल तिराहे के पास थाना जैत, जनपद मथुरा से 01 किलो 363 ग्राम अवैध गाँजा सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 384/2024 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
