हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्वगुटीय संघर्ष समिति के आह्वान पर संयुक्त निदेशक आरपी शर्मा के समर्थन में मथुरा के 38 राजकीय इंटर कालेज एवं राजकीय सहायता प्राप्त 93 माध्यमिक विद्यालय बंद रहे। कॉलेज एवं स्कूलों में पढ़ने पहुंचे हजारों विद्यार्थियों को शिक्षकों ने लौटा दिया। इससे विद्यार्थी मायूस होकर लौटे।
समिति के संजय पचौरी ने कहा कि संयुक्त निदेशक ईमानदार अधिकारी हैं, जिन्हें विजिलेंस ने पकड़ा है। समिति ने इस मामले में शासन से सीबीआई जांच की मांग की है ताकि न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडलीय स्तर पर आगरा में समस्त मंडल के पदाधिकारी एवं शिक्षकों का एक पैदल मार्च एवं ज्ञापन दिया जाएगा। पैडल मार्च बैपटिस्ट कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक होगा, फिर इस विवादित ट्रैपिंग प्रकरण पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 दिन की पुलिस परीक्षा के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, डॉ. कमल कौशिक ,अजय सारस्वत, जयप्रकाश शर्मा, डॉ. मनवीर सिंह, थान सिंह कुंतल, संजय पचौरी आदि मौजूद रहे।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes