• Fri. May 1st, 2026

जिले के 100 होमगार्ड लखनऊ में सीखेंगे आपदा प्रबंधन के गुर

ByVijay Singhal

Aug 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के 100 होमगार्ड जवानों को लखनऊ में आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। मंगलवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने 55 जवानों की टोली को पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना किया। दूसरे चरण में 45 जवान रवाना किए जाएंगे। होमगार्ड कमांडेंट डाॅ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद मथुरा के होमगार्ड को राज्य आपदा मोचन बल उप्र द्वारा लखनऊ में 21 अगस्त से 1 सितंबर तक 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ये सभी होमगार्ड ट्रेनिंग के बाद किसी भी प्रकार की आपदा जैसे अग्निकांड, बाढ़, भूकंप, डूबना, औद्योगिक दुर्घटना, सड़क दुर्घटना जैसी अन्य सभी प्रकार की आपदाओं से बचाव के लिए तैयार हो सकेंगे। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, आपदा विशेषज्ञ सुशील कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.