• Sun. May 3rd, 2026

छाता पुलिस ने 03 वर्ष से हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता पुलिस द्वारा 03 वर्ष से हत्या के मुकदमें में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक, मथुरा आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छाता के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.08.2024 को समय करीब 17.20 बजे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 445/2021 धारा 302/201 भा0द0वि0 में 03 वर्ष से वांछित चल रहे अभियुक्त राजेन्द्र वर्मा पुत्र रामजीलाल निवासी C-11 SEC 5 पलवल थाना पलवल हरियाणा उम्र 60 वर्ष को अभियुक्त के मसकन C-11 SEC 5 थाना शहर पलवल जिला पलवल हरियाणा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक की जा रही है ।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.