• Tue. May 5th, 2026

बच्चे ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप, लगाया इंजेक्शन

ByVijay Singhal

Aug 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बा चौमुहां के एक मेडिकल स्टोर में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे द्वारा मरीज को ड्रिप चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीएमओ के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर संचालक को नोटिस दिया है। मेडिकल से दो दवाओं के नमूने भी लिए हैं। चौमुहां के एक मेडिकल स्टोर पर बच्चे द्वारा मरीज का उपचार किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चौमुहां के मेडिकल स्टोर के अंदर बिछे तख्त पर लेटे एक मरीज को ड्रिप लग रही थी, तभी लगभग 12 वर्ष का एक बच्चा आया और एंपुल से इंजेक्शन भरकर ड्रिप लगा दी। सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम कुमार एवं चौमुहां के नोडल चिकित्सा अधिकारी संदीप चौधरी को जांच करने को कहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.