हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अपर न्यायिक रेलवे मजिस्ट्रेट मथुरा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने बुधवार को मथुरा जंक्शन पर पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 93 लोग बेटिकट पकड़े गए। रेलवे प्रशासन की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार चेकिंग के दौरान 93 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया, जिनमें से रेलवे कोर्ट द्वारा कुल 71 यात्रियों से 16740 रुपये रेलवे राजस्व और 40240 न्यायालय दंड सहित कुल 56980 रुपये वसूले गए। वहीं, शेष 22 यात्रियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा द्वारा निजी मुचलके पर छोड़ा गया। इनका ट्रायल 22 सितंबर को लोक अदालत में होगा। इस दौरान सीटीओ रघुवर दयाल, मंडल वाणिज्य निरीक्षक पिंकू गौतम, मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेश मिश्र सहित 10 अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सात आरपीएफ कर्मी और 6 राजकीय रेलवे पुलिस के जवान मौजूद रहे। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
