• Wed. May 6th, 2026

सोमवार की बीती रात्रि मैं अज्ञात वाहन ने 3 गौवंशों को मारी टक्कर

ByVijay Singhal

Aug 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा।  राया सूरज वाले फाटक के पास सोमवार की रात्रि लगभग 11 बजे एक अज्ञात वाहन ने फुटपाथ पर बैठे तीन गौवंशो को टक्कर मार दी , जिससे एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई अन्य दो गौवंश काफी गंभीर रूप से घायल है जिन्हे उपचार के लिए भेज दिया है । सभासद प्रतिनिधि नीतेश पाठक ने बताया की जिस गौवंश की मृत्यु हो गई , उसे रात्रि में ही पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ भूमिगत करा दिया गया हैं और जो दो गौवंश घायल है उन्हें वृंदावन उपचार के लिए भेज दिया गया है। राष्ट्रीय युवा शक्ति राया के सदस्य अर्पित चौधरी ने बताया की एक गौवंश के दोनो पैर मैं फैक्चर हैं और एक गौवंश के आधे से ज्यादा हिस्से मैं फैक्चर है जैसे ही हमारी टीम को सूचना मिली हम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और दोनों गौबंशो को उपचार के लिए भेज दिया है। शिवम नायर , काव्यांश शर्मा , आकाश , कृष्णा, सागर  व राष्ट्रीय युवा शक्ति राया के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.