• Sat. Nov 28th, 2026

एफडीए के छापे में मिली एक्सपायरी फ्रूटी, विक्रेता पर कार्रवाई

Byvijay.singhal1233

Aug 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास स्थित खाद्य पदार्थों के विक्रेताओं के यहां छापा मारा। यहां एक विक्रेता के पास एक्सपायरी फ्रूटी मिली। इसका नमूना जांच को भेजते हुए विक्रेता को नोटिस दिया गया है। जिला अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम बनाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आस-पास संचालित होटल/रेस्टोरेंट एवं मिठाई की दुकानों पर जांच को भेजी गई थी। यहां क्लासिक रेस्टोरेंट, बेबीलोन रेस्टोरेंट, बृजवासी मिठाई वाला, बृजवासी पेड़ा भंडार, मद्रासी कैफे व जैन भोजनालय का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जैन भोजनालय पर सार्वजनिक बिक्री को रखी कालातीत तिथि (एक्सपायरी) मैंगो ड्रिंक (फ्रूटी) पाई गई। इसे मौके पर सीज कर दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.