हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस संरक्षण में फल फूल रहा नशे का कारोबार,शहर से लेकर देहात तक फैला है नशे के करोबार का जाल मदकपदार्थ करोबारियों को पुलिस दे रही है संरक्षण। धर्म की नगरी मथुरा वृंदावन में नशे के कारोबारी बेखौफ होकर मादक पदार्थों का कारोबार बडे इत्मिनान से कर रहे हैं।स्मौक,चरस,गांजा,अफीम,और डौडा का करोबार फल-फूल रहा है। लेकिन इलाका पुलिस है कि ड्रग सिंडिकेट की कारगुजारी पर अंकुश लगाने की बजाए मोटी कमाई के प्रयास में इन्हें संरक्षण दे रही है।
मथुरा वृंदावन के अधिकांश हिस्सों में नशे के कारोबारियों ने अपनी जडे पूरी तरह से जमा ली है। नशे की गिरफ्त में युवा वर्ग दिन प्रतिदिन फसता जा रहा है। आलम यह है कि 12 से 13 वर्ष के बच्चे भी नशे की चपेट में आते चले जा रहें हैं। यहां के अधिकांश क्षेत्र में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध हो रहा है। नशे के आदि लोगों की माने तो इन दिनों स्मैक,गांजा,शराब,भांग,चरस अफीम और डौडा पउडर के कोड वर्ड बना रखे है। उनके प्रयोग से कारोबारी इन्हें माल उपलब्ध करा देते हैं। ताज्जुब की बात यह है कि ड्रग सिंडिकेट का यह कारोबार मोबाइल फोन पर भी शुरू हो गया है। अधिक रेट मिलने पर ग्राहक द्वारा बताई गई ब्रांड की शराब या अन्य कोई मादक पदार्थ उसके द्वारा बताए गए ठिकाने पर सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन इलाका पुलिस है कि महीनादारी के लिए नशे के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के बजाय उन्हें खुला संरक्षण प्रदान कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस इन नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाई करने के बजाय इन्हें खुला संरक्षण दे रही हैं। जब भी कोई व्यक्ति नशे के कारोबारियों की शिकायत पुलिस से करता है तो उसका नाम कारोबारियों तक पहुँच जाता है। जिसके चलते लोगों ने पुलिस से शिकायत करना बंद कर दिया है। वहीं अवैध नशा के शौकीन नशे की लत पुरी करने के लिए चोरी,छिनैती,लूट,जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं। इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए जिले के कई कप्तानो द्वारा लाख दावे तो किये लेकिन नशे का कारोबार दिन व दिन बढ़ता गया और सभी दावे खोखले नजर आये। मथुरा वृंदावन को धार्मिक स्थल घोषित होने के बाद वार्ड वार मादकपदार्थ मास मीट अंडा शराब के लिए पाबंदी लगा दी गई लेकिन अवैध कारोबार करने वालों के लिए यह बंदी चांदी साबित हो गई है जिसके चलते अवैध कारोबार धडल्ले से चल रहे है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
