हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कम सवारियों के साथ बस लेकर आना परिचालक को भारी पड़ गया। जानकारी होने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने संविदा परिचालक के मानदेय में कटौती की है। भविष्य में इस तरह की गलती न करने की चेतावनी दी है। दरअसल, मथुरा डिपो में तैनात संविदा परिचालक जितेंद्र कुमार 7 अगस्त को वृंदावन, हरिद्वार, ऋषिकेश मार्ग की बस संख्या यूपी 78 जेटी 6645 को 936 किमी संचालित करके लाया। बस का लोड फैक्टर केवल 32 प्रतिशत था। जांच करने पर पता चला कि रूट पर जाते समय बस में सवारियों की संख्या 39 थी। रूट पर वापसी के समय बस में केवल 17 यात्री मौजूद रहे। जबकि सभी को निर्देश हैं कि 50 प्रतिशत से कम लोड होने पर बस का संचालन नहीं किया जाए। लोड फैक्टर कम होने की वजह से निगम को 10047 रुपये का नुकसान हुआ है। जांच में परिचालक को दोषी पाया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि परिचालक के मानदेय में से 1500 रुपये की कटौती की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में 50 प्रतिशत से कम लोड फैक्टर होने पर बस का संचालन न करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
