हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र गिरिराज जी की परिक्रमा में बरसात के चलते नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। ऐसे में सड़कों पर जलभराव के बीच गंदगी फैली है। परिक्रमा मार्ग में जलभराव होने के कारण दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु परेशान हैं। गंदगी के कारण परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। हल्की बारिश के बाद ही आन्यौर परिक्रमा में गिरवर निकुंज और मुकुंद विनोद गार्डन के सामने जल निकासी न होने से पानी भर गया है। इसके अलावा सौंख रोड, परिक्रमा मार्ग को जोड़ने वाली कृष्ण विहार कॉलोनी, बड़ा बाजार आदि जगह पानी भर गया। परिक्रमा मार्ग के किनारे बने नालों की सफाई न होने से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई-कई दिन तक पानी भरा होने से परिक्रमार्थी श्रद्धालुओं का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
