• Sat. Nov 28th, 2026

विकास प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण को लेकर छाता के किसानों के साथ की गहन वार्ता

Byvijay.singhal1233

Aug 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता तहसील सभागार हॉल में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों से वार्ता की गई जिसमें उपजिलाधिकारी छाता स्वेता सिंह व सचिव मथुरा वृंदावन अरविंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। किसानों को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने कहा कि छाता की तरक्की के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर किसानों की जमीन को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देकर अधिग्रहण करने की योजना पर कार्य कर रही है ताकि यहाँ टाउनशिप बना सके। अगर आप सभी किसान भाई अपनी सहमति देते है तो आपकी जमीन को अधिग्रहण किया जाएगा अगर अपनी सहमति नही देते है तो अधिग्रहण नही किया जाएगा। वही कुछ किसानों ने इस योजना में अधिग्रहण को लेकर अपनी सहमति प्रदान की और कुछ किसानों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर विरोध व्यक्त किया।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.