• Sat. May 9th, 2026

मथुरा का लोकेश पंडित….नाम दर्ज हैं 17 मुकदमे, कोर्ट जाते समय गुर्गों ने बनाई ऐसी रील; हो रही वायरल

ByVijay Singhal

Aug 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा पुलिस की लापरवाही कहें या फिर अपराधी के प्रभाव के आगे लाचारी। 17 मुकदमों में नामजद कोसीकलां के लोकेश पंडित को 6 अगस्त को छाता पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया तो उसके गुर्गों ने पुलिस हिरासत में रील बना ली। गिरोह बनाकर उसके साथ कचहरी से कोर्ट रूम तक साए की तरह साथ रहे। इसके बाद रील को सोशल मीडिया पर वायरल किया। रील वायरल होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जो अपराधी पुलिस हिरासत में था उसके ईद-गिर्द कैसे इतने लोग रहे। कैसे वह कोर्ट रूम पहुंचकर कटघरे में खड़े लोकेश से बात करते रहे। किसी शह पर उन्होंने कोर्ट रूम के भीतर तक की वीडियो बना ली, जहां वीडियो-फोटोग्राफी प्रतिबंधित है। कोसीकलां की राधाकृष्ण काॅलोनी का लोकेश उर्फ मोटू पर 17 मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसने व उसके गुर्गों ने जमीनों पर कब्जे करने, कब्जा दिलाने के नाम पर पैसे लेकर जानलेवा हमला करने आदि का गैंग संचालित कर रखा है। पिछले दिनों एक निजी मेडिकल कॉलेज के बाहर कई राउंड फायरिंग कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। इसके बाद उसे छाता पुलिस ने छह अगस्त को गिरफ्तार किया था। छाता पुलिस ने उसे शस्त्र अधिनियम में निरुद्ध करते हुए कोर्ट में रिमांड के लिए पेश किया था। बताया जा रहा है कि उसके गुर्गों ने रील उसी दौरान बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर अपराधी को हीरो की तरह दिखाने की कोशिश की।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधी लोकेश की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। उसे छाता पुलिस द्वारा 6 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसका लंबा आपराधिक इतिहास है। कोसीकलां पुलिस को निर्देशित किया है कि इसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। साथ ही इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाए। इसके गैंग के सभी साथियों के नाम गैंग चार्ट में पंजीकृत किए जाएं। उन सभी की संपत्तियों का ब्योरा संबंधित तहसीलों से लेते हुए देखा जाए कि इन्होंने कितनी संपत्ति अपराध से अर्जित की है। अपराध से अर्जित घर, फ्लैट, दुकान आदि पर बुलडोजर चलाया जाएगा। वहीं, प्लॉट आदि को सीज किया जाएगा। लोकेश पर उसके अन्य आपराधिक साथियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.