हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन, श्री धाम वृंदावन के केसी घाट स्थित ठाकुर श्री जानकी वल्लभ लाल का 50 वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस श्री स्वामी भगवानदासाचार्य महाराज का 25 वां त्रिपाद्विभूती प्राप्ति महोत्सव धूमधाम के साथ प्रारंभ हो गया। 9 अगस्त से 18 अगस्त तक यह उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए गोविंद दास महाराज ने बताया कि ठाकुर जी का स्वर्ण जयंती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें की 9 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 तक श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण कथा जगतगुरु स्वामी श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज की मधुर वाणी में भक्तो को श्रवण कराएंगे।
आज कार्यक्रम के प्रथम दिवस शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं अपने सिर पर कलश रख कर चल रही थी। शोभा यात्रा जानकी वल्लभ मंदिर से प्रारंभ होकर केसी घाट पहुंची यहां पूर्ण विधि विधान के साथ यमुना जी का अभिषेक किया गया। कलशों में यमुना जी का जल भर के महिलाएं अपने सर पर रखकर नाच गाती हुई चल रही थी। शोभायात्रा केसी घाट से सुदामा कुटी, गोपीनाथ बाजार होती हुई मंदिर पर आकर समाप्त हुई। मार्ग में नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं पटका पहनाकर सभी भक्तों का स्वागत किया। 17 अगस्त शनिवार को गुरुदेव की मूर्ति अनावरण, पुस्तक विमोचन, विद्वत संगोष्ठी एवं ठाकुर जी के भव्य फूल बंगले का आयोजन किया जाएगा। 18 अगस्त रविवार को प्रातः 10 से गुरु पादुका पूजन, हवन, पूर्णाहुति,I दीक्षा समारोह एवं वृहद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तों से अनुरोध है कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। शोभायात्रा में महेश चंद्र अग्रवाल, राम अवतार नारसरिया, घनश्याम दस शर्मा, गौरी संकर शाबू, अनूप अग्रवाल, बाल किशन गुप्ता, श्याम बाबू अग्रवाल, मोहित , उदित अग्रवाल, राम नारायण पुजारी जी, रघुनाथचार्य महाराज, मुकेश शास्त्री, राम धनी, सत्यव्रत शास्त्री, गोवर्धन आचार्य, सुधीर गौतम, मुकुंद शास्त्री, ई एस मुकुन्दन, श्रीनिवास, राम भद्र, अंकित आदि उपस्थित रहे
7455095736
