• Fri. Feb 20th, 2026

मथुरा में फाइनेंस कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ByVijay Singhal

Aug 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन फेस-1 स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में तैनात सहायक शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में परिवार वालों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में गहन जांच के लिए विसरा संरक्षित कर आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव तरसा निवासी 28 वर्षीय हेमेंद्र सिंह ने पांच माह पहले सहायक ब्रांच मैनेजर के रूप में चंदनवन फेस-1 स्थित निजी फाइनेंस कंपनी की ब्रांच में नियुक्ति पाई थी। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। सहकर्मियों ने उनके भाई भूरा को फोन कर यह जानकारी दी। वहीं सहकर्मी एक निजी अस्पताल में उनको ले गए। भूरा सिंह के अनुसार, परिजनों संग जब वह मथुरा स्थित अस्पताल पहुंचे तो गेट पर खड़ी एंबुलेंस में शव रखा पाया गया। हेमेंद्र के सिर पर चोट के निशान थे। संदेह किसी अनहोनी का है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हैरानी तब हुई, जब कंपनी का कोई सहकर्मी पोस्टमार्टम हाउस तक पर नहीं पहुंचा। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के अनुसार मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट हो सकेगा। शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.