• Thu. Feb 19th, 2026

पत्रकारों से दरोगा ने की अभद्रता, पत्रकारों में रोष

ByVijay Singhal

Aug 8, 2024
Spread the love
दरोगा के आगे नतमस्तक उच्चाधिकारी,शिकायतों के बाद नही हो पा रही कार्यवाही से दरोगा के हौंसले बुलंद
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। राया के कस्बा चौकी प्रभारी मनोज कुमार द्वारा महिलाओं से की जा रही अभ्रदता की कवरेज करने पहुंचे  पत्रकारों को भी दरोगा के कोप का भाजन बनना पड़ा। दरोगा द्वारा पत्रकारों को धक्के मार कर चौकी से बाहर निकाल दिया गया इस घटना से आक्रोशित पत्रकार चौकी के बाहर ही धरने पर बैठ गए इस घटना को लेकर जनपद के तमाम पत्रकारों ने भी रोष जताया है जानकारी के अनुसार कुछ पत्रकार सोमवार सांय को सूचना पर समाचार कबरेज के लिये चौकी पर पहुंचे थे बताया जा रहा है।कि वहां पर उपनिरीक्षक मनोज कुमार महिलाओं से अभ्रदता व मारपीट कर रहे थे पत्रकारों ने जब इस घटना को अपने कैमरे में कैद करना चाहा तो दरोगा ने पत्रकारों को अपमानित करते हुए धक्के देकर चौकी से बाहर निकाल दिया मामले की जानकारी मिलते ही कस्बा राया के पत्रकारों में रोष फैल गया उन्होंने चौकी पर पहुंच कर दरोगा को हटाये जाने की मांग करते हुए चौकी परिसर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावन राया पहुँचे उन्होंने पत्रकारों को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया । इस दौरान राजकुमार उपमन्यु, मनोज शर्मा,विनोद उपाध्याय,विनोद चौधरी, अभिनव उपाध्याय, अमित अग्रवाल, पंकज गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, प्रदीप अग्रवाल,रिंकू शर्मा, कन्हैया शर्मा , मोहित गौड़, इखलाक कुरेशी केदार सिंह, आदि शामिल रहे। पत्रकारों से अभद्रता को लेकर पत्रकार संगठनों दलों के में भी आक्रोष है. उक्त दरोगा द्वारा की गई पत्रकारों से अभद्रता को लेकर पत्रकार संघटनो ने मुख्यमंत्री सहित आलाधिकारियों से उक्त दबंग दरोगा की शिकायत कर पत्रकारों को न्याय दिलाने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.