• Wed. Feb 18th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी भाजपा: अशोक कटारिया

ByVijay Singhal

Aug 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा।उत्तर प्रदेश  उप चुनाव से पहले भाजपा एक बार फिर से प्रदेश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिये राष्ट्रवाद को लेकर अलख जगाने में जुट गई है। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए अभियान के लिए तिथिवार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पुष्पांजलि स्थित  भाजपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता व कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एमएलसी व मथुरा जिला प्रभारी अशोक कटारिया
ने कार्यशाला में जनपद से आए पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए इसे सफल बनाने में जुटने को कहा गया है। वहीं  पत्रकारों से बातचीत में  अशोक कटारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय में कार्यशाला के बाद अब  8 से 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर बैठकें करके हर घर तिरंगा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 वहीं प्रभारी अशोक कटारिया ने कार्यशाला में तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 11, 12, व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। वहीं, 12 से 14 अगस्त तक पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाएंगे एवं अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे। वहीं जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे  ने कहा कि 13, 14 व 15 अगस्त को प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता से संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक मंडल  में गोष्ठी आयोजित करेगी और विभाजन की त्रासदी पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस भी निकालेगी और विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
कार्यशाला में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निर्भय  पांडे ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए बूथ स्तर तक कार्ययोजना तैयार करके जुटें। कार्यशाला का संचालन महामंत्री महिपाल सिंह ने किया। हर घर तिरंगा अभियान का संयोजक मनीषा पाराशर व सह संयोजक आकाश चौधरी को बनाया गया।  इस अवसर विधायक पूरन प्रकाश कोसी कला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल निरंजन सिंह धनगर अनिल चौधरी जिला मीडिया प्रभारी श्याम  चतुर्वेदी  युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह श्याम शर्मा अजय परखम सत्य पाल चौधरी कार्यशाला में सभी जिला  पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष व हर घर तिरंगा अभियान के क्षेत्र व मंडलों के संयोजकों सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.