• Wed. Feb 18th, 2026

उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में आईं तीन छोटी गाय और एक नंदी

ByVijay Singhal

Aug 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। महावन स्थित उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में तीन छोटी गाय और एक नदी आया है, जिसकी विधिवत मंत्रोच्चारण एवं शंख ध्वनि के साथ पूजा-अर्चना की गई है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से लाई गई तीन छोटी गाय व एक नंदी रमणरेती आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। आश्रम में पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने विद्यार्थियों एवं विद्वान पंडितों के साथ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवा नंद महाराज ने बताया कि यह पुंगनूर नस्ल की गाय दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पाई जाती हैं, यहां के पुंगनूर के स्थान पर ही इस गाय का नाम रखा गया है। इस मौके पर कार्ष्णि दिव्या नंद महाराज, कार्यालय प्रभारी कार्ष्णि गोविंदा नंद महाराज, दिलीप महाराज, अशोक जोशी, दिनेश मिश्रा, सुधीर यादव आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.