हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर पर भाकियू महात्मा टिकैत की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर धरने के चौथे दिन सोमवार को भी कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने टोल बूथों पर कब्जा कर एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि अफसरों के समझाने पर भाकियू पदाधिकारी मान और जाम खोल दिया। इससे करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। भाकियू के जिला प्रभारी रोहतास सिंह ने बताया कि किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंच रहा है जबकि धरना प्रदर्शन को चार दिन हो गए हैं। जो किसान धरने पर बैठे हैं उनके लिए टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष तेज बहादुर सोनी ने बताया कि दस साल से अधिक हो गए लेकिन प्राधिकरण ने किसानों को अतिरिक्त मुआवजा नहीं दिया। जाम की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पंकज यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन करने वालों से बात की। कप्तान राजपाल सिंह, शिवा चौधरी, संजय कुंतल, सत्येंद्र सिंह, गुड्डू ठाकुर,जुगेन्द्र सिंह , संतोष राणा,गुड्डू पहलवान, पंकज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
