हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। कोसीकलां राजमार्ग में निकट अनाज मंडी में दिनदहाड़े दो अपाचे बाइक सवार युवकों ने पिटाई कर एक युवक से पांच लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पीड़ित से जानकारी होने का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। गांव अजीजपुर निवासी गोविंद सिंह नवीपुर औद्योगिक क्षेत्र में मां शारदा ऑयल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म चलाता है। सोमवार करीब साढ़े 4 बजे वह फैक्टरी से कैश लेकर अनाज मंडी अपने परिचितों की आढ़त पर भुगतान देने जा रहा था। आरोप है कि जब वह मंडी पहुंचा तो पीछे से आ रहे अपाचे सवार दो युवकों ने कार को ओवरटेक करके रुकवा लिया। आरोपी युवक सुनील व सूरज उसके जानकार व पड़ोसी होने के नाते कार रोक कर बात की तो उन्होंने उसे नीचे उतार लिया और पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कार में रखे 5 लाख रुपये लूटकर धमकाते हुए भाग निकले। घटना की सूचना उसने डायल 112 पर दी। जब कोई जवाब नहीं आया तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला पुलिस को बताया। पुलिस उसे लेकर घटना की जांच के लिए मंडी सहित विभिन्न स्थलों पर पहुंची। उधर, मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कराई जा रही है। पीड़ित व आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
