• Tue. Feb 17th, 2026

विद्युत चोरी रोकने के लिए हर घर में लगेगा विद्युत मीटर

ByVijay Singhal

Aug 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए निगम अधिकारी अब घर-घर स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में हैं। इस मीटर में कई खूबियां हैं। जो उपभोक्ताओं के साथ निगम अधिकारियों को भी राहत प्रदान करेंगी। बिजली चोरी निगम अधिकारियों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसे रोकने के लिए निगम अधिकारियों को काफी कवायद करनी पड़ रही है। ऐसे में अब इस कवायद को कम करने के लिए निगम अधिकारियों ने घर घर स्मार्ट मीटर लगाने का प्लान तैयार किया है। इसके तहत निगम अधिकारी शहर के बाद स्मार्ट मीटर लगाने के लिए देहात का रुख कर रहे हैं। औरंगाबाद उपकेंद्र क्षेत्र के हाई लाइन लॉस एरिया के रूप में चिन्हित इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। काम पूरा होने के बाद देहात के अन्य सभी इलाकों में भी एक एक कर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा। प्रभारी मुख्य अभियंता सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से निगम का फायदा तो होगा ही उपभोक्ताओं को भी काफी राहत मिलेगी। गलत बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। हर महीने मीटर रीडिंग नहीं करानी पड़ेगी। बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज या लेट फीस से छुटकारा मिलेगा। बिजली दर में 2 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। घर बैठे मीटर रिचार्ज करने की सुविधा मिलेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.