• Mon. Feb 16th, 2026

थाना शेरगढ पुलिस ने एक सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Aug 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना शेरगढ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा की खाईबाड़ी करते हुए एक डायरी/पैन व नगदी सहित गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निर्देशन में थाना शेरगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त रघुवीर पुत्र सनवा निवासी ग्राम पैगांव जनाचोलिया थोक थाना शेरगढ जनपद मथुरा को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक डायरी,एक पैन व नगदी 1060/- रू0 सहित छाता-पैगांव रोड पर आंगनबाडी सेन्टर के पास वहद, थाना क्षेत्र शेरगढ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 232/2022  धारा 13 जी0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.