• Sun. Feb 15th, 2026

किसानों ने की महापंचायत, समस्याओं पर समाधान न मिलने पर किया सड़क जाम; लगी लंबी कतार

ByVijay Singhal

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा में शनिवार को किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। अपनी मांगों पर जिम्मेदारों से समाधान मांगा। समाधान तो दूर की बात किसानों की समस्या सुनने तक कोई नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों में बाजना तिराहे पर जाम लगा दिया। इससे सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया।    मामला नौहझील ब्लॉक परिसर का है। यहां भारतीय किसान कल्याण समिति ने महापंचायत का आयोजन किया था। महापंचायत में थानों में भ्रष्टाचार, विद्युत विभाग द्वारा जनता का शोषण, यमुना एक्सप्रेसवे द्वारा जमीन अधिग्रहण (न्यायालय के आदेशानुसार 64 फीसदी मुआवजा तत्काल मिले) समेत एक्सप्रेसवे के सहारे सर्विस रोड बनाए जाने की मांगें रखी गईं। इसमें सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। उन्होंने अपनी अन्य समस्याएं भी रखीं। दोपहर 2.40 बजे तक महापंचायत में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। वह बाजना तिराहे पहुंचे और सड़क जाम कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया ने बताया कि पिछले माह तीन जुलाई को भी समस्याओं को लेकर महापंचायत हुई थी। इसमें एडीओ पंचायत, एसडीओ आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। समस्याओं के समाधान की बात कही। एक माह बीतने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। मौके पर अभी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा है। इससे जाम लगाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.