• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओ ने ताजमहल पर गंगाजल चढ़ाने का किया दावा गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा। जनपद मथुरा के निवासी दो युवकों ने दावा किया है कि उन्होंने ताजमहल के अंदर गंगाजल चढ़ा दिया। शनिवार की सुबह दोनों युवकों ने ताजमहल को तेजोमहालय मानते हुए मुख्य मकबरे के तहखाने के दरवाजे पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया और इसका वीडियो भी वायरल किया है। ताज सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को पानी की बोतल के साथ पकड़ लिया। सीआईएसएफ ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है पकड़े गए दोनों युवक हिंदू महासभा से जुड़े हैं और उनकी पहचान मथुरा के वीनेश और श्याम के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा ताजमहल के अंदर गंगाजल चढ़ाए जाने की पुष्टि नहीं की गई है अब पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि ताजमहल में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने बताया है कि उक्त दोनों युवकों ने जल जैसा कुछ चढ़ाया है। उधर बीती रात्रि मथुरा में पुलिस ने हिन्दू महासभा की नेता छाया गौतम को हाउस अरेस्ट किया था जो चकमा देकर कार्यकर्ताओ के साथ ताजमहल पहुंच गयी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.