• Sun. Feb 15th, 2026

भोले बाबा सत्संग में मथुरा के मारे गए 11 मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी ने दिए एक-एक लाख रुपए के चेक

ByVijay Singhal

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। शनिवार को महानगर के भूतेश्वर स्थित होटल रॉयल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बीती 2 जुलाई को हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कस्बा क्षेत्र में भोले बाबा के सत्संग के दौरान 123 लोगों की मृत्यु के मामले में मथुरा के 11 मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी द्वारा एक-एक लाख रुपए के चेक वितरित किए गए ।

ज्ञात रहे कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समस्त मृतकों के परिवार जनों को एक-एक लाख रुपए देने की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। इस संबंध में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन के साथ समाजवादी पार्टी की टीम ने 11 मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रु के चेक सौंपे। इस अवसर पर रामजीलाल सुमन ने कहा कि मृतक परिवार जनों के प्रति समाजवादी पार्टी की पूरी सहानुभूति है। जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को सहायता देने का जो निर्णय लिया यह पहली बार है जब किसी सियासी दल ने इतने बड़े हादसे में आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की है। चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पूर्णमासी देहाती पूर्व विधायक प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ वरिष्ठ सपा नेता प्रदीप चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष पाल रितु गोयल विभोर गौतम रवि यादव महानगर अभिषेक यादव मुन्ना मलिक पार्षद पवन चौधरी राजेंद्र लोधी रमेश सैनी श्याम प्रधान महेंद्र चौधरी सोनू ठाकुर धर्मेंद्र चौधरी चेतन चौधरी सलीम शाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ अबरार हुसैन ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.