• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में गिराई जाएंगी 40 साल पुरानी 13 पानी की बड़ी टंकियां

ByVijay Singhal

Aug 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के बी एस ए कालेज के समीप कृष्णा विहार में पानी की टंकी हादसे के बाद नगर निगम अब 13 टंकियों को गिराने जा रहा है। इसमें अधिकांश टंकी 40 साल पुरानी हैं। इसके अलावा ढाई दर्जन टंकियों की मरम्मत की जाएगी।
पिछले माह कृष्णा विहार में पानी की टंकी गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। यह टंकी गंगा जल परियोजना के तहत तीन साल पहले जल निगम द्वारा बनाई गई थी। इस हादसे के बाद नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने महानगर क्षेत्र में सभी पानी की टंकियों का सर्वे कराने का आदेश दिया। इसकी चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। इसमें 13 टंकी ऐसी मिली हैं जिनकी मियाद बहुत साल पहले ही खत्म हो चुकी है। इनका निर्माण निर्माण करीब 40 साल पहले किया गया था। इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए नगर आयुक्त श्री चौधरी ने इन सभी टंकियों को निष्प्रयोगी होने पर गिराने के आदेश दिए हैं। इस पर नगर निगम जल कल विभाग अब उक्त टंकियों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके अलावा सर्वे रिपोर्ट में अन्य 43 टंकियों में से करीब तीन दर्जन को मरम्मत की आवश्यता है। इसमें तीन साल पहले गंगा जल परियोजना में बनी चंद्रपुरी की टंकी भी शामिल है। इस टंकी के संचालन के साथ ही लीकेज की समस्या सामने आ गई थी। रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम सभी टंकियों का उपयोग नहीं कर रहा हैं। इसके विभिन्न कारण बताए गए हैं। नगर आयुक्त ने मरम्मत के साथ संबंधित कारणों का निवारण करते हुए संचालन के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.