• Thu. Nov 26th, 2026

नगर निगम शहर की दो बड़ी साइट पर हरियाली विकसित करने के लिए वृहद स्तर पर पेड़-पौधों का करेगा रोपण

Byvijay.singhal1233

Jul 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक्सप्रेस वे मांट टोल प्लाजा के सभागार में वृक्षारोपण के संबंध में मंडलायुक्त श्रीमती रितु माहेश्वरी ने समीक्षा बैठक की। नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग को 32 हज़ार पौधे रोपण करने का लक्ष्य मिला है। पूरे शहर में पौधरोपण किया जायेगा। नगर निगम द्वारा शहर में दो बड़ी साइट हरियाली से विकसित की जा रही हैं जहाँ वृहद स्तर पर पेड़-पौधों का रोपण किया जायेगा। इसके अलावा मियाँवाकी पद्धति से एक साइट पर हरियाली विकसित की जायेगी जिसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है।
डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान- 2024 के वृहद कार्यक्रम में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 36.50 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। सभी पौधे 20 जुलाई 2024 को रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा जनपद में शासन द्वारा इस वर्ष कुल 3697919 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।
शासन द्वारा निर्धारित किये गए लक्ष्यों के सापेक्ष जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा वन विभाग को 4,90,399 ग्राम विकास विभाग को 20,26,080 एवं अन्य 22 राजकीय विभागों को 12,62,530 पौधे रोपित किये जाने सहित कुल 37,79,009 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मथुरा जनपद में वन विभाग की कुल 20 पौधालय में 50,88,622 पौध तथा उद्यान विभाग के 05 पौधालय में 2,09,000 पौध इस प्रकार जनपद के राजकीय पौधालयों में 52,97,622 पौध उपलब्ध है जो पौधारोपण लक्ष्य प्राप्ति हेतु पर्याप्त है।
प्रभाग में नए विशिष्ट वन जैसे विरासत वृक्ष वाटिका, मित्र वन, ताल वन वृक्षारोपण आदि वनों का विकास किया जायेगा। विभिन्न विभाग अपने आवंटित लक्ष्य के अनुसार इंडेन्ट देकर पौधशालाओ से पौध उठवाकर चयनित रोपण स्थल पर पहुंचा रहे है और 20 जुलाई को निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रातः 06 बजे से सांय 06 बजे तक रोपण किया जायेगा। इस वृक्षारोपण के वृहद अभियान को इलेक्शन पैर्टन पर पूर्ण कराने की व्यवस्था की गई है। जिसमें जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र की जोन सेक्टर, ग्रांमवार विभाजित किया गया है। जोन स्तर पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, सेक्टर स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित ग्राम विकास अधिकारी के रूप में लगाये गये है।
जनपद स्तर पर सभी सूचनाओं को संकलित करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रत्येक विभाग के नामित नोडल अधिकरी द्वारा प्रत्येक घण्टें में अपने-अपने विभाग द्वारा रोपित किये गये पौधे की संख्या की सूचना जिला मुख्यालय कट्रोल रूम (नंबर 9927064614, 8130902400, 8266893133) को देगें और कंट्रोल रूम द्वारा प्रत्येक घण्टें की रोपण की सूचना लखनऊ के कमाण्ड सेंटर को प्रेषित की जायेगी। इस प्रकार कंट्रोल रूम द्वारा प्रत्येक घण्टें की रोपित पौधो की संख्याओ का संकलन किया जायेगा। पौधारोपण होने के उपरान्त पौधो की देख रेख सुरक्षा सम्बन्धित विभाग के रोपण प्रभारी की होगी और तत्पश्चात प्रत्तेक रोपण क्षेत्र को जियो टेगिंग कर अनुश्रवण एवं मूल्याकंन किये जाने की व्यवस्था है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम को वृहद जन आन्दोलन का रूप देने के लिए जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा आम जनमानस द्वारा कार्यक्रम में व्यापक स्तर पर प्रतिभाग किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने जनपदवासियो, सम्मानित जागरूक पर्यावरण प्रेमियो एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे प्रदेश स्तरीय जन आन्दोलन मे अपनी सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाकर प्रदेश को हरा-भरा बनाने में अपना सहयोग दे। वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2023 के अन्तर्गत मथुरा जनपद में मांट के जहांगीरपुर में ताल वन (2) जिसका कुल क्षेत्रफल 5.8 हे. है। कोसी के शेरनगर में ताल वन जिसका कुल क्षेत्रफल 02 हे. है। कोसी के शेरनगर में मित्र वन जिसका कुल क्षेत्रफल 02 हे. है। मथुरा के फरह में विरासत वृक्ष वन जिसका कुल क्षेत्रफल 6.5 हे. है तथा गोवर्धन के फोडर में मित्र वन जिसका कुल क्षेत्रफल 02 हे. है।
बैठक में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन नगर निगम शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दुबे, डिप्टी कलेक्टर अजीत सिंह मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.