• Fri. Feb 13th, 2026

थाना हाईवे पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत पंकज स्टूडियो की दुकान से चोरी करते हुए एक शातिर चोर को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 9, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पंकज स्टूडियो आनन्दवन फेस 1 दुकान से चोरी करते हुए एक शातिर चोर को मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* के आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदय मथुरा के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी महोदया के पर्येवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना हाईवे के कुशल नेतृत्व में थाना हाईवे पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पंकज स्टूडियो आनन्दवन फेस-1 दुकान में एक कैमरे फ्लैश व एक मोबाइल रीयल मी एन्ड्रायड की चोरी करते हुऐ एक शातिर चोर/अभियुक्त चेतन पुत्र यदुवीर निवासी अमर कालौनी थाना हाईवे जनपद मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष को पंकज स्टूडियो आनन्दवन फेस-1 दुकान से मय चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.