• Sat. Feb 14th, 2026

भूतेश्वर पर जल भराव समाप्ति को लेकर संपवेल की कराई जा रही है मरम्मत, नगर आयुक्त ने मौके पर किया निरीक्षण

ByVijay Singhal

Jul 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के भूतेश्वर क्षेत्र में जल भराव की समस्या का निवारण करने के लिए संपवेल की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने क्षेत्रीय अभियंता को निर्देश दिए हैं कि मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण करा लिया जाए ताकि वर्षा के दौरान अंडरपास पर जल भराव न हो सके। नगर आयुक्त शनिवार सांय बारिश होने के दौरान टीम के साथ भूतेश्वर अंडरपास पर पहुंचे। अंडर पास पर उन्होंने पाया गया कि क्षेत्रीय अवर अभियंता की उपस्थिति में संपवेल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि उक्त मरम्मत कार्य तत्काल पूर्ण कर लिया जाए ताकि वर्षा के दौरान भूतेश्वर अंडरपास पर जल भराव ना हो। साथ ही भूतेश्वर तिराहे की ओर नाले पर एक अतिरिक्त पंप की व्यवस्था की जाए जिससे नाले में बी एस ए रोड की ओर से आने वाला पानी अंडरपास पर वापस न लौट सके एवं अंडरपास के नीचे जल भराव न हो सके।
क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को बताया गया कि नालों की शत प्रतिशत तली झाड़ सफाई निरन्तर सुनिश्चित रखी जाए जिससे बारिश के दौरान जल निकासी में अवरोध उत्पन्न ना हो। मौके पर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिंह महेश चंद्र क्षेत्रीय अवर अभियंता आशीष यादव गैराज इंचार्ज राजेश यादव आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.