• Fri. Nov 27th, 2026

जनपद में काम कर रहे मैन्युअल स्कैवेंजरो का होगा सर्वे,डीएम शैलेंद्रकुमार सिंह

Byvijay.singhal1233

Jul 7, 2024
Spread the love
प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे मैन्युअल स्कैवेंजर को चिन्हित, डीपीआरओ किरण चौधरी
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा म माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश दिनांक  23.10.2023 के अनुपालन में प्रदेश में मैन्युअल स्कैवेंजर एवं  अस्वच्छ शौचालय का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके संबंध में जनपद मथुरा में जिलाधिकारी के निर्देशन के अनुसार दिनांक 8 जुलाई 2024 से पूरे जनपद के सभी नगर निकायों, ग्रामीण क्षेत्र ,नगर निगम क्षेत्र में सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वेक्षण के दौरान ऐसे सभी लोग जो की शुष्क शौचालय में या फिर मैन्युअल स्कैवेंजर्स के रूप में कार्य कर रहे हैं वह सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म के माध्यम से भी अपना आवेदन संबंधित निकायों में जमा कर सकते हैं या फिर सर्वेक्षण टीम के माध्यम से भी अपनी सूचना संबंधित नगर निकायों को उपलब्ध करा सकते हैं। जिलाधिकारी  के निर्देशों के क्रम में सभी ग्राम पंचायत में, नगर निकायों एवं नगर निगम के क्षेत्र में सर्वेक्षण टीम का गठन किया जा चुका है जिनका कार्य दिनांक 8 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा। हाथ से मैला ढोने वाले, सेप्टिक टैंक की मैनुअल सफाई करने वाले लोगों को चिन्हित किया जाएगा।संगठित किया जाएगा और उनको नगर निकायों से जोड़ा जाएगा ।
डीपीआरओ किरण चौधरी ने बताया कि सभी ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे मैन्युअल स्कैवेंजर को चिन्हित करें और उनकी सूची बनाकर विकास खंड पर संकलित किया जाएगा। ताकि मैन्युअल स्कैवेंजर को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.