• Fri. Nov 27th, 2026

मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर राजस्थान सरकार चौकस , डीग कलेक्टर ने किया परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Jul 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला को लेकर राजस्थान सीमा क्षेत्र में डीग प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को इस बार बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए गुरूवार को राजस्थान सीमा क्षेत्र के गांव पूंछरी में डीग जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत सांवई में जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुना।
जिला कलेक्टर भारद्वाज ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेला में यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेला में वाहनों की पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, खोया-पाया, स्वास्थ्य केंप आदि सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। बरसात के चलते परिक्रमा मार्ग व आसपास के क्षेत्र को जल भराव से मुक्त करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। मेला के दृष्टिगत बैठक में तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान एसडीएम रवि कुमार गोयल पंचायत समिति विकास अधिकारी आरती गुप्ता तहसीलदार अनीता चौकी प्रभारी पूछरी का लौठा लोचन सिंह बीट अधिकारी राकेश शर्मा ग्राम विकास अधिकारी प्रेमलता अग्रवाल सरपंच गजाधर शर्मा पंचायत प्रभारी राजेंद्र शर्मा राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के उपाध्यक्ष करन सिंह फौजदार आदि थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.