हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जाजन पट्टी रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त मसाला विक्रेता सोनू के रूप में हुई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई थी। मृतक युवक की रेलगाड़ी से पैर फिसलने से गिर कर मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया। थाना मगोर्रा क्षेत्र में जाजन पट्टी रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे युवक का शव मिला। शव की पुलिस ने शिनाख्त कर ली है। मृतक युवक की शिनाख्त सोनू कोली के रूप में हुई है। राजस्थान के जिला करौली के थाना महावीर जी के गांव सनेट निवासी सोनू कोली (24) पुत्र वेदप्रकाश अपने बड़े भाई मोतीलाल के साथ दिल्ली के ओखला मंडी स्थित घर पर रहता है। वह मसाले और लिफाफे की दुकान करता है। मसाले विक्रेता सोनू कोली शुक्रवार को अपनी ससुराल में साली रजनी की गोदभराई रस्म में शामिल होने के लिए जा रहा था। सोनू कोली दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से करीब 12:45 बजे कोटा जनशताब्दी रेलगाड़ी से हिंडौन के गांव खेड़ला के लिए बैठा। इस दौरान जाजन पट्टी रेलवे स्टेशन के समीप राजस्थान सीमा के समीप रेलगाड़ी से पैर फिसलने से सोनू कोली नीचे गिर गया। उसका सिर पटरी पर भिड़ने से मौत हो गई। मृतक के भाई मोतीलाल ने बताया कि सोनू कोली अपनी साली की गोदभराई रस्म में शामिल होने के लिए ससुराल खेड़ला जा रहा था। रास्ते में रेलगाड़ी से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि मृतक की शिनाख्त सोनू कोली के रुप में हुई है। मृतक युवक सोनू कोली की शादी तीन वर्ष पूर्व हिंडौन के गांव खेड़ला निवासी सपना कोली के साथ हुई थी। भाई मोतीलाल और सोनू की शादी एक साथ हुई थी। दोनों की पत्नी आपस में बहन हैं। मृतक सोनू सहित आठ भाई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
