• Sun. Feb 15th, 2026

चेन्नई राजधानी के इंजन में आई खराबी, आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन

ByVijay Singhal

Jul 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हजरत निजामुद्दीन से चेन्नई सेंट्रल जा रही ट्रेन संख्या 12434 चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में शुक्रवार शाम 5:30 बजे खराबी आ गई। इससे ट्रेन करीब आधे घंटे तक जंक्शन की मेन लाइन पर खड़ी रही। वहीं, देर रात मेन लाइन पर मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई। इससे मालगाड़ी का इंजन आगे बढ़ गया। डिब्बे पीछे ही खड़े रह गए। घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से निकली चेन्नई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर पहुंची। इसी दौरान ट्रेन के इंजन में फाॅल्ट हो गया। ट्रेन जंक्शन की मेन लाइन पर खड़ी हो गई। इस बात की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद फाॅल्ट को सही किया। इसके बाद ट्रेन आगे गंतव्य के लिए रवाना हुई। फाॅल्ट के दौरान मेन लाइन पर आधे घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। मेन लाइन से होकर गुजरने वाले ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। उस दौरान मेन लाइन से होकर जाने वाली सभी ट्रेनों को एक नंबर प्लेटफार्म से होकर निकाला गया। फाॅल्ट के चलते चेन्नई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी से आगे के स्टेशनों पर पहुंची। जंक्शन की मेन लाइन पर ही शुक्रवार रात अलवर से आगरा की तरफ जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। मालगाड़ी का इंजन कई मीटर आगे निकल गया। जबकि मालगाड़ी के डिब्बे पीछे ही रह गए। इस बात की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी की कपलिंग सही की। इसके बाद मालगाड़ी को आगरा की तरफ रवाना किया गया। इस काम को पूरा करने में तकनीकी टीम को करीब 20 मिनट का समय लगा। इस दौरान मेन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म से होकर निकाला गया। संजीव कुमार श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक, मथुरा जंक्शन ने कहा चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फाॅल्ट होने की वजह से ट्रेन को जंक्शन की मेन लाइन पर रोका गया था। शाम 6 बजे फाॅल्ट सही करने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। देर रात मेन लाइन पर ही मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई थी। कपलिंग को सही कर मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.