• Mon. Feb 16th, 2026

हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिले राहुल गांधी , CM योगी से पीड़ित पर‍िवारों को जल्‍द मुआवजा देने की मांग

ByVijay Singhal

Jul 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हाथरस । हाथरस भगदड़ हादसे के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ से पीड़ित पर‍िवारों को जल्‍द से जल्‍द मुआवजा देने की मांग की है। राहुल ने कहा, मुआवजा सही मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए… परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है। राहुल गांधी ने ये भी कहा क‍ि कहा, “दुख की बात है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं। सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही। जांच में करीब 200 मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर हैं। कुछ नंबरों पर घटना वाले दिन भोले बाबा की बात हुई थी। आयोजन स्थल पर लगे बोर्ड पर 72 आयोजकों के नाम दर्ज हैं, जिनमें से अधिकांश फरार हैं। भीड़ रोकने, धकेलने और साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले सेवादारों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.