• Mon. Feb 16th, 2026

भ्रष्टाचार की कहानी को लिखित में दे रहे लोग

ByVijay Singhal

Jul 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।शहर कोतवाली के कृष्ण विहार में 2.5 लाख लीटर की पानी की टंकी के गिरने के हादसे की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा बनाई गई प्रशासनिक जांच कमेटी ने बयान लेना शुरू कर दिया है। हादसे की प्रशासनिक जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मथुरा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय टीम कर रही है। टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के साथ ही अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम, आगरा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) मथुरा, अधिशासी अभियंता (निर्माण) नगर निगम मथुरा-वृंदावन को रखा गया है। सात दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक जांच टीम इलाके में घर-घर जाकर लिखित बयान ले रही है। कृष्ण विहार में रहने वाले देवानंद भाटिया ने बताया कि वह लिखित में भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। कहा कि इतना बड़ा हादसा हुआ। इसके बाद भी सांसद हेमामालिनी यहां नहीं आई हैं। मेयर ने भी कोई सुध नहीं ली है। अधिकारी भी खानापूर्ति के लिए ताकाझांकी से करने आते हैं और चले जाते हैं। विष्णु अग्रवाल ने कहा कि जब टंकी शुरू हुई थी तभी स्थानीय पार्षद को कहा था कि वह टंकी लीक कर रही है। पार्षद ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि जब 30 साल की मियाद इस टंकी की बताई गई थी तो तीन साल में ही कैसे गिर गई। इधर, कमलेश शर्मा ने बताया कि इलाके की स्थिति बेहद खराब है। घरों में खाना नहीं बन पा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.