• Mon. Feb 16th, 2026

हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने 6 लोग को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर एक लाख का इनाम

ByVijay Singhal

Jul 5, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हाथरस । हाथरस भगदड़ मामले में पुलिस ने आयोजन समिति के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। हाथरस भगदड़ की घटना पर अलीगढ़ के आईजी शलभ माथुर ने कहा कि मृतकों की संख्या 121 है जिनमें से 112 महिलाएं हैं। सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है। अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते हैं। ये सभी लोग घटनास्थल से भाग गए थे। आईजी शलथ माथुर ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाएगा। हम इसकी भी जांच करेंगे कि क्या यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है। उन्होंने बताया कि सेवादारों की भूमिका की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.