हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अनाधिकृत और बिना टिकट यात्रा करने वालो यात्रियों के लिए बुधवार का दिन काफी महंगा साबित हुआ। आगरा से मथुरा और मथुरा से आगरा रूट पर ट्रेनों में मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। चेकिंग में करीब दर्जन भर यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। चेकिंग के दौरान यात्रियों में खलबली मची रही। मजिस्ट्रेट ट्रैकिंग सुबह करीब 10:00 बजे शुरू हुई। रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट आरपीएफ जीआरपी और टीटीई टीम के साथ मथुरा जंक्शन से होशियार पुर आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन में चेकिंग के दौरान करीब 9 यात्री अनाधिकृत रूप से जरनल की टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करते मिले। सभी से मौके पर जुर्माना वसूला गया। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद पूरी टीम ट्रैन संख्या 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में सवार हुई। ट्रेन के स्लीपर कोच में चेकिंग की गई। करीब आधा दर्जन यात्री अनधिकृत तरीके से यात्रा करते पकड़े गए। सभी से निर्धारित जुर्माना वसूला गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग से बचने के लिए कुछ यात्री ट्रेन के शौचालय में छिप गए। उन्हें सुरक्षा टीम ने बाहर निकाला। टिकेट चेक करने के बाद जुर्माना वसूला गया। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद पूरी टीम ट्रैन संख्या 20807 हीराकुंड एक्सप्रेस में सवार हुई। ट्रेन के स्लीपर कोच में चेकिंग की गई। करीब आधा दर्जन यात्री अनधिकृत तरीके से यात्रा करते पकड़े गए। सभी से निर्धारित जुर्माना वसूला गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग से बचने के लिए कुछ यात्री ट्रेन के शौचालय में छिप गए। उन्हें सुरक्षा टीम ने बाहर निकाला। टिकेट चेक करने के बाद जुर्माना वसूला गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
