• Tue. Feb 17th, 2026

थाना रिफाइनरी पुलिस ने एक अभियुक्त को एक अदद अवैध छुरा सहित किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद अवैध छुरा  सहित गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मथुरा* के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी के निकट निर्देशन में थाना रिफाइनरी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रिफाइनरी अम्वेडकर पार्क बरारी के पास चैकिंग के दौरान आज दिनांक 02.07.24 को एक व्यक्ति अनिल पुत्र रामताल उर्फ रामअवतार निवासी रेलवे फाटक के पास बरारी थाना रिफाइनरी मथुरा उम्र 28 वर्ष को एक अदद नाजायज छुरा के साथ गिरफ्तार किया। इस सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु0अ0स0 145/24 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट.पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही  अमल में लायी जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.