• Wed. Feb 18th, 2026

कोसीकलां में दर्ज हुआ बीएनएस का पहला केस

ByVijay Singhal

Jul 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के क्षेत्र में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत पहला केस थाने में दर्ज हुआ। मामला महिला के घर में घुसकर प्राणघातक हमले से जुड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। तहरीर में कहा गया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर पर अपनी पत्नी बच्चों को छोडकर अपने पैतृक गांव गया था। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे पड़ोसी मौका देखकर घर में घुस गया और महिला को बदनीयत से पकड़कर छेडछाड करने लगा। विरोध पर आरोपी महिला को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर सिलबट्टेसे प्राण घातक हमला कर दिया। रिपोर्ट लिखने में एक्सपर्ट थाने के मुंशी को यह एफआईआर दर्ज करते हुए थोड़ी परेशानी हुई क्योंकि नए कानून के मुताबिक उसे धारा लगानी थी। ऐसे में नए कानून की किताब खोलकर धारा को पुख्ता किया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने के आरोप में 10 का चालान किया। कोसीकलां। पुलिस ने विभिन्न आरोपों में नईम निवासी नाडूवास मोहल्ला, इमरान निवासी राठौर नगर, मनोज निवासी सिंगू का थोक छाता, कुलदीप निवासी मोहन नगर पलवल, जगत, कौशल निवासीगण गोपालबाग, बिलाल, वकील निवासी विसलोकर, अशोक न्यू एक्टेंशन कालोनी पलवल, धन्नो सिंह गांव फालैन का बीएनएसएस के तहत चालान कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.