• Wed. Feb 18th, 2026

व्रन्दावन। व्यास पीठ से अमर्यादित शब्द न बोलें संत: स्वामी ताराचंद

ByVijay Singhal

Jul 3, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गोधुलीपुरम कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण धाम उदासीन आश्रम में स्वामी ताराचंद गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रीराधा व श्रीकृष्ण पर की जा रही टिप्पणी पर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि भागवताचार्य एवं संत व्यास पीठ पर बैठकर आराध्य के संबंध में अमर्यादित शब्द नहीं बोलने चाहिए। इससे सनातन धर्म की आस्था पर चोट पहुंचती है। हमारा सभी भागवताचार्यों व संतों से यही निवेदन है कि आप अपनी वाणी से अमर्यादित शब्द न बोलें। स्वामी कुशाल महाराज, स्वामी अमित देव, महाराज, साध्वी लक्ष्मी प्रिया, स्वामी महाकाल बाबा ने कहा कि ऐसे बयानों से संतों का सिर शर्म से झुकेगा।
ऐसा न होने पर जन जागरण किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा भी लिया जाएगा। इस अवसर पर भागवताचार्य बालसुख, अर्पित कृष्ण, स्वामी बालिकानंद, पूर्णागिरी महाराज,स्वामी श्यामानंद महाराज, ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश आदि ने विरोध जताया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.