• Wed. Feb 18th, 2026

वित्तीय वर्ष 2024 -25 की प्रथम तिमाही में टिकट चेकिंग आय में आगरा मंडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jul 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित आनन्द के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25  की प्रथम तिमाही अप्रैल, मई व जून -2024 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज  एवं  गंदगी फ़ैलाने व धूम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी। *जिसके परिणाम स्वरूप इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में 1.40 लाख केस पर 8.76 करोड़  रूपये प्रभारित कर रेल राजस्व प्राप्त किया गया | जून माह में 23077 बिना टिकट यात्रियों से रु-1.74 करोड़, अनाधिकृत यात्रा करने वाले 24034 यात्रियों से रु- 1.24 करोड़ तथा  बिना बुक लगेज के साथ यात्रा करने वाले 25 यात्रियों से रु- 7975/- सहित कुल 47136 यात्रियों से रु- 2.98 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। जो की जून माह-2024 में दिए गए लक्ष्य रु- 02 करोड़ 78 लाख से   20 लाख 70 हजार रू अधिक है तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 (अप्रैल से जून 2023) की कुल अर्जित आय रु-7.95/ करोड से वित्तीय वर्ष 2024-25 (अप्रैल से जून 2024) में कुल आय रु.- 8.76/- करोड अर्जित की गई है जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 10.22% अधिक है ।  जून माह – 2024 में आगरा छावनी स्टेशन से 25267 केस पर 1.67 करोड़ रुपये , आगरा फोर्ट स्टेशन से 12149 केस पर लगभग 72 लाख रूपये तथा मथुरा जं. स्टेशन से 9720 केस पर 58.51लाख रुपये रेल राजस्व के रूप में जुर्माना वसूला गया |* टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम तथा रेलगाड़ियो मे विकलांग , महिला कोच, आरएमएस कोच तथा पैंट्री कार की भी सघन चेकिंग हुई।
उक्त सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में  टीटीआई / आगरा फोर्ट श्री पीके बैरवा ने सबसे अधिक राजस्व वसूला इस दौरान उन्होंने 1182 केस दर्ज कर लगभग 6.03 लाख  रूपये , सीनियर टीई / आगरा छावनी श्री विनय उपाध्याय ने 1018 केस दर्ज कर 6.22 लाख  तथा सीनियर टीई /मथुरा श्री रावेन्द्र कुमार ने 892 केस दर्ज कर 6.36 लाख रूपये रेलवे के खाते में रेल राजस्व के रूप में जमा कराए l मंडल में  टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए इस वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकार्ड अर्निंग अर्जित  की है |
 जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चेकिंग स्क्वायड टीमों द्वारा ट्रेनों में औचक टिकट जांच की जा रही है । मंडल के विभिन्न रेल खंडों और मुख्य रेलवे स्टेशनो  पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है । उत्तर मध्य रेलवे यात्री सेवा में सदैव तत्पर है | अतःयात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे ,स्टेशन तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.