हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में यात्रियों सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के साथ ही करीब एक हजार अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। रेलवे और परिवहन निगम के अधिकारी इसकी रुपरेखा तैयार कर रहे हैं। मेले के दौरान करीब 10 ट्रेनों को जंक्शन पर ठहराव दिया जाएगा। ये ट्रेनें आम दिनों में जंक्शन पर नहीं रुकती हैं। पलवल, बीना, अलवर और कासगंज से मथुरा जंक्शन तक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा लिए मेला यात्री शेड का निर्माण किया जाएगा। जंक्शन के तीनों प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। मुड़िया पूर्णिमा मेले में अलवर, पलवल, बीना और कासगंज से विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। तीनों प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के करीब 500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
