हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उमस भरी गर्मी और पानी की कमी के कारण महिलाओं को पेशाब की नली में संक्रमण हो रहा है। जिला महिला चिकित्सालय की ओपीडी में आ रही 100 महिलाओं में 25 इस संक्रमण से पीड़ित हैं। महिला चिकित्सक पर्याप्त पानी पीने और साफ-सफाई से रहने की सलाह दे रहीं हैं। जिला महिला चिकित्सालय की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या थॉमस ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 25 महिलाएं पेशाब की नली में संक्रमण यानी यूटीआई (यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन) की समस्या को लेकर आ रही हैं। इस परेशानी का कारण गर्मी में पानी कम मात्रा में पीना, हाईजेनिक न रहना, अंडर वियर न पहनना, खानपान सही न होना। स्वच्छ पानी न पीने के कारण इस तरह की परेशानी महिलाओं में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यह आमतौर पर मूत्राशय या मूत्रमार्ग में होता है, लेकिन किडनी में होने पर यह गंभीर संक्रमण का रूप ले सकता है। यह परेशानी गांव की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिल रही है।
यूटीआई से बचाव के उपाय
– अधिक से अधिक स्वच्छ पानी पीएं
– मूत्र त्याग करने की आदत डालनी चाहिए।
– जननांगों को साफ रखें।
– माहवारी के दौरान सेनेटरी पैड का उपयोग करें।
– सूती और साफ अंगवस्त्र पहनें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
