हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना माँट पुलिस द्वारा छः अभियुक्तगण को दो रिवाल्वर,एक पिस्टल व कारतूस एवं एक स्कार्पियो गाडी,फर्जी लाइसेन्स,आईडी व 06 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा महोदय* द्वारा अवैध असलाह रखने वाले अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के निर्देशन में *श्रीमान क्षेत्राधिकारी,मांट महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मांट के कुशल नेतृत्व में थाना मांट पुलिस टीम द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग के दौरान के दौरान 06 अभियुक्तगण 1. सोनू कुमार पुत्र स्व0 श्री सुदर्शन निवासी ग्राम+पोस्ट दामोदरपुर थाना बहोरनपुर जिला आरा भोजपुर (बिहार) उम्र करीब 28 वर्ष 2. राजकुमार पुत्र रमेश राय नि0 ग्राम बारा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष 3. पवन कुमार पुत्र त्रिलोकी नाथ नि0 ग्राम व पोस्ट टीकापुर बहोरनपुर थाना बहोरनपुर जिला आरा भोजपुर बिहार उम्र करीब 27 वर्ष 4. राजदेव पुत्र रामकिशन नि0 ग्राम बहोरनपुर थाना बहोरनपुर जिला आरा भोजपुर बिहार उम्र करीब 42 वर्ष 5. रोशन पुत्र शुबंस नि0 ग्राम बारा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार उम्र करीब 28 वर्ष 6. अजीत पुत्र संजय नि0 ग्राम बारा थाना बिहिया जिला आरा भोजपुर बिहार उम्र 30 वर्ष को यमुना एक्सप्रेस वे पर जावरा अण्डरपास के ऊपर से दो रिवाल्वर ,एक पिस्टल व 209 कारतूस .32 बोर कम्पनी मेड तथा स्कार्पियो गाडी नंबर BR06PD3089 रंग सफेद,फर्जी लाइसेन्स व आईडी,06 मोबाइल फोन सहित दिनांक 27.06.2024 को समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण फर्जी आईडी व लाइसेन्स बनाकर शस्त्रों की खरीद करते है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 163/2024 धारा 420,467,468,471, भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
