• Tue. Mar 31st, 2026

सोशल मीडिया या मोबाइल के कारण परिवार में आत्मीयता का अभाव पर चिंतन

ByVijay Singhal

Jun 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में बृहस्पतिवार को तृतीय सत्र हुआ। इसका शुभारंभ संजीवन सिद्धा समिति के कार्यक्रम के साथ हुआ। सर्वप्रथम प्राथमिक चिकित्सा के अभाव पर आगरा द्वारा नाटक प्रस्तुति एवं संचालन उत्तरांचल संयुक्त मंत्री मंजू हरकुट द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राकेश महेश्वरी चेयरपर्सन को दीप प्रभा ट्रस्ट के द्वारा दो मरीजों की इलाज के लिए धनराशि प्रदान की गई। सांस्कृतिक संध्या में अतिथियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय सह प्रभारी कुंतल तोषनीवाल ने सभी को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्शन कराए गए। मेरठ संगठन द्वारा मंगल पांडे, अमरोहा द्वारा पतंजलि, आगरा द्वारा तांडव एवं गंगा प्रस्तुति, चरकुला नृत्य, महारास, मथुरा द्वारा एवं अंत में प्रदेश संगठन द्वारा दुर्गा स्तुति ने सबका मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व शुभारंभ वृंदावन से आमंत्रित श्रीवत्स गोस्वामी महाराज के मंगल प्रबोधन संग हुआ। संकल्प सिद्धा समिति के तहत मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, जंक फूड, जल संरक्षण पर नतीजा प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें उत्तरांचल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फार्मर इंडिया टीवी सीईओ विनय महेश्वरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी महिलाओं नो उनको ध्यान से सुना। विनय महेश्वरी ने सभी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष किरण लड्डा, ममता मोदानी, प्रमुख अतिथि शिखाजी शारदा, आयोजक टीम अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी, सचिव मनीषा राठी एवं सुंदर सूत्र संचालक कविता माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं। संपूर्ण भारत एवं नेपाल से लगभग 350 बहनों की प्रतिभागिता रही। राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा भारत वर्ष और नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों के सभी संगठनों में युवा महिलाओं की सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया व नवयुवती मंडल बनाने पर भी विचार किया। वर्तमान स्थिति में आज की प्रमुख समस्या प्रदूषण के लिए ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण चेतना को माहेश्वरी समाज की बहने घर-घर अभियान चलाएंगी। विशेष रूप से स्वच्छता और जल संरक्षण जागरूकता में प्रमुख भूमिका निभाएंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.